Video: थार पर नजर पड़ते ही गुस्से से तिलमिलाए गजराज, जंगल से निकलते ही कर दिया गाड़ी पर जोरदार हमला

हरिद्वार के श्यामपुर में जंगली हाथी अचानक हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर आ गया और काली थार की तरफ बढ़ा। गनीमत रही कि हाथी सड़क पार कर जंगल में लौट गया और कोई घायल नहीं हुआ।

उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर कुछ सेकंड के लिए लोगों की सांसें थम गईं। हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर अचानक जंगल से एक जंगली हाथी निकल आया। हाथी सड़क पर पहुंचते ही सीधे एक काली थार (Thar) की तरफ बढ़ने लगा। सड़क के आसपास मौजूद लोग घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

haridwar shyampur wild elephant attack on thar viral video

थार पर हाथी ने किया हमला (Times Now Navbharat)

नेशनल हाईवे पर घटी यह घटना

यह पूरा मामला श्यामपुर, हरिद्वार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर सामान्य तरीके से वाहन आ-जा रहे हैं। तभी जंगल की तरफ से एक विशाल जंगली हाथी सड़क पर आ जाता है। हाथी जैसे ही हाईवे पर पहुंचता है, उसकी नजर सड़क पर मौजूद काली थार (Thar) पर पड़ती है। इसके बाद वह उसी तरफ तेजी से आगे बढ़ने लगता है। हाथी को गाड़ी की तरफ जाता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है। लोग दूर से ही चिल्ला-चिल्लाकर हाथी को दूर भगाने की कोशिश करते हैं।

End of Feed