काम के प्रति ऐसी लगन देख दंग रह गए लोग, इस Viral Video को देख लोग नहीं रोक पाए अपनी हंसी

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग उस शख्स की मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जो लोगों को कभी हंसाते हैं तो कभी हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। आमतौर पर दुकानों या सड़कों के सामने लोग धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करते हैं। लेकिन इस वीडियो में हालात बिल्कुल अलग हैं।

Hardworking Man Viral Video

शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है (Image Credit- AI Generated, X/@Er_awanish)

बारिश हो रही थी फिर भी सड़क पर पानी डालता रहा शख्स

वीडियो (Video) में साफ दिखाई देता है कि सड़क पहले से ही बारिश के कारण पूरी तरह भीगी हुई है। इतना ही नहीं, हल्की बारिश अभी भी जारी है। इसके बावजूद एक शख्स अपने हाथ में बाल्टी और मग लेकर लगातार सड़क पर पानी छिड़कता नजर आ रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह सिर्फ अपना रोज का काम पूरा करने में लगा हुआ है या फिर उसे इस काम की आदत हो गई होगी।

End of Feed