पहले तो कॉकरोच हिट स्प्रे को गुब्बारे में भरा, फिर लगा दी लाइटर से आग, आगे का नजारा रौंगटे खड़े हो जाएंगे

इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स कॉकरोच स्प्रे से भरे गुब्बारे में आग लगाने की कोशिश करता है, जिसके बाद एक बड़ा धमाका होता है। इस खतरनाक स्टंट को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वायरल होने के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देंगे?

KEY HIGHLIGHTS
  • गुब्बारे में भरा कॉकरोच हिट स्प्रे
  • कॉकरोच हिट स्प्रे से जानलेवा स्टंट
  • जमकर वायरल हो रहा ये खतरनाक वीडियो

Stunt With Cockroach Spray: इंटरनेट की दुनिया में वायरल होने का भूत कुछ लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि वे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। ऐसे खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा शॉकिंग वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे - आखिर ये क्या हो रहा है?

Stunt With Cockroach Spray

कॉकरोच हिट स्प्रे से जानलेवा स्टंट (Instagram)

वीडियो में एक शख्स को देखिए, एक हाथ में कॉकरोच मारने वाला स्प्रे और दूसरे में एक गुब्बारा। अगली ही पल वो उस गुब्बारे में स्प्रे की जहरीली हवा भरता है। फिर जेब से लाइटर निकालता है और उस गुब्बारे को आग लगाने की कोशिश करता है। और फिर होता है एक भयानक धमाका! धमाका इतना ज़ोरदार था कि शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वो अपनी जान बचाकर भागता नज़र आया।

End of Feed