Gusse Ka Pahada: इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। कई लोग तो ऐसी-ऐसी मजेदार चीजें बना देते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ क्रिएटिविटी की तारीफ होती है, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मामले वायरल (Funny Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में क्रिएटिविटी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है और यूजर्स मजे लेते हुए चटकारे भी ले रहे हैं।
गुस्से का मजेदार पहाड़ा, (Photo Credit- Instagram)
आज तक आपने दो, तीन से लेकर 20 तक पहाड़े पढ़े होंगे या फिर बचपन में याद किए होंगे। लेकिन, अब मार्केट में गुस्से का पहाड़ा आ गया है। इस पहाड़े को पढ़ने के बाद यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, जिस तरह से गुस्से के पहाड़े को डिफाइन किया गया है, वो काफी मजेदार है। जैसे-जैसा पहाड़ा आप पढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे आपकी हंसी की रफ्तार भी बढ़ती जाएगी। इंस्टाग्राम पर इस पहाड़े को 'am.itkumar1806' नाम के यूजर ने शेयर किया है।
गुस्से का धांसू पहाड़ा...
पहाड़े की शुरुआत होती है गुस्सा एकम...गुस्सा, गुस्सा दूने...थप्पड़, गुस्सा तीया...लातें, गुस्सा चौके...लाठी, गुस्सा पंचे...बंदूक, गुस्सा छक्के...कत्ल, गुस्सा सत्ते...जेल, गुस्सा अट्ठे...मुकदमा, गुस्सा नम्मा...फांसी, गुस्सा दहाई...बरबादी। आलम ये है कि इस पहाड़े को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे याद करने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस पहाड़े को अब तक लाखों लोग पढ़ चुके हैं। जबकि, एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स पहाड़े पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
