Viral Video: घर की चौखट पर बैठा दिखा शेर, कैमरे में कैद हुआ डरा देने वाला नजारा

गुजरात के अमरेली में एक शेर दितला गांव में बने एक घर तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शेर घर के दरवाजे पर किसी पहरेदार की तरह बैठा हुआ है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हमने इसे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @AfshanLatif2023 नामक अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके का है। जहां जंगल का राजा शेर रिहायशी इलाके में घूमता नजर आ रहा है। शिकार की तलाश में वह घूमते-घूमते दितला गांव के पास सड़क किनारे बने एक घर में जा पहुंचा। घर में शेर को देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

gujarat amreli lion sit on the door of a house viral video

घर के दरवाजे के पास बैठा शेर (X/@AfshanLatif2023)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जब घर के चौखट तक पहुंचा जंगल का राजा

इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल कैमरे से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में शेर को घर की चौखट पर बैठा नजर आ रहा है। जंगल के इतने करीब रहने वाले लोगों के लिए जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में पहुंचना कोई बिल्कुल नई बात नहीं है। खासकर गुजरात के गिर और आसपास के इलाकों में इंसानों और शेरों का क्षेत्र एक-दूसरे के करीब है। ऐसे में कई बार शेर जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों के आसपास दिखाई दे जाते हैं।

End of Feed