GTA 6 खेलने के लिए कितना पैसा होगा खर्च, PS5 से मॉनिटर तक, शख्स ने बताया एक-एक हिसाब

GTA 6 के बढ़ते क्रेज के बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह इसे गेम को खेलने के लिए होने वाले अनुमानित खर्चों का पूरा ब्यौरा दे रहा है।

दुनियाभर के गेमिंग लवर्स को जिस गेम का बेसब्री से इंतजार है, उसका नाम GTA 6 है। इस गेम को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। कई गेमर्स ने इसे खेलने के बाद इसकी वीडियो स्ट्रिमिंग भी यूट्यूब पर डाल दी है और उनके वीडियो को लोग धड़ल्ले से देख रहे हैं और समझ रहे हैं कि आखिर इस गेम में क्या है, जो लोगों के सिर इसका खुमार चढ़कर बोल रहा है। कई गेमर्स का तो यह भी दावा है कि GTA 6 खेलते वक्त जो उन्होंने स्ट्रिमिंग उस कंटेंट से उन्होंने लाखों रुपए बना लिए। कई गेमर्स तो ऐसे भी है जो इस गेम के लॉन्च होते ही इसे खेलकर इसके सारे लेवल को क्रैक कर चुके हैं। यह गेम ऑनलाइन गेमर्स के लिए एक अलग ही अनुभव है।

GTA 6 gaming setup cost ps5 monitor viral video

लड़के ने अपने वीडियो में बताया कि GTA 6 गेम को खेलने के लिए लाखों का सेटअप चाहिए। (Instagram/@icydexter)

गेम को खेलने के लिए कितना होगा खर्च?

GTA 6 गेम के इस क्रेज को देखते हुए अधिकतर लोग इस गेम को खेलना चाहते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर बैठे इस गेम को खेलने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसी चीज को लेकर एक शख्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह मजेदार अंदाज में GTA 6 खेलने का पूरा खर्च बता रहा है। उसकी बातों और हर कीमत के बाद बोले गए 'Only' शब्द ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

End of Feed