Video: नहीं देखा होगा इतना डरपोक दूल्हा! पटाखे की आवाज बजते ही ऐसे कांपा, दुल्हन के सामने करवा ली बेइज्जती

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 18, 2023, 02:39 PM IST

Wedding Viral Video: शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पटाखे की आवाज सुनकर दूल्हा डर जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दूल्हे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो को यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर भी कर रहे हैं।

Wedding Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर हमें आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जहां शादी के दौरान अक्सर लड़के और लड़की वालों के बीच मजाक होता है। कुछ ऐसी रस्में भी होते ही है जिसमें दुल्हा - दुल्हन के साथ यार दोस्त मजाक करते हैं। कभी बारातियों का फनी डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। हाल ही में एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन जयमाला के बाद की रस्मों के लिए खड़े होते हैं। इस दौरान दूल्हा पटाखे की आवाज सुनकर डर जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दूल्हे का मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स लगातार इस वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Wedding video

Wedding video

इस वायरल वीडियो को जीया मीना नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में दूल्हा और दूल्हन जयमाला की बाद की रस्मों के लिए खड़े हुए नजर आते हैं। उसी दौरान कोई शख्स पटाखा जला देता है, जिसकी आवाज से दूल्हा डर जाता है।

End of Feed