अजब: दूल्हे ने बारात के लिए सजवाई ऐसी गाड़ी.. जिसे देख दुल्हन ही भाग जाए, आपका भी दिमाग हो जाएगा खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 21, 2023, 02:00 PM IST

Dulha Dulhan News: दूल्हे के पास बारात की कार सजवाने के लिए पैसे कम पड़ रहे थे। इसके बाद दूल्हे ने किराने की दुकान से कुरकुरे खरीदकर अपनी कार सजवा डाली। वीडियो सामने आने के बाद लोग दूल्हे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग दूल्हे की सराहना भी कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के पास कार सजवाने के नहीं थे पैसे
  • दूल्हे ने अनोखे अंदाज में सजवा दी कार
  • बिहार के समस्तीपुर से सामने आया मामला

Dulha Dulhan News: अपनी शादी को यूनिक बनाने के लिए आजकल लोग कुछ भी ऊटपटांग चीजें करने लगे हैं। इसी क्रम में एक दूल्हे ने अपनी बारात में जो किया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिहार के समस्तीपुर में एक दूल्हे ने अपनी बारात की कार को फूल ससे नहीं बल्कि ऐसी चीज से सजवा दिया, जिसके बाद कई लोग दूल्हे का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कई लोग दूल्हे की सराहना भी कर रहे हैं। दरअसल, इस दूल्हे ने अपनी बारात की कार कुरकुरे से सजवा दिया।

dulha

दूल्हे ने कुरकुरे से सजाई कार (ट्विटर)

कुरकुरे से सजवा दी बारात की कार

End of Feed