स्टेज पर जाते समय दुल्हन ने किया इतना सुंदर डांस. अचानक फूट-फूट कर रोने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले - भगवान जोड़ी सलामत रखें

वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन का 'चौधरी' गाने पर डांस देख दूल्हे की आंख भर जाती है और खुशी के मारे रोने लगता है। यह वीडियो उन दोनों के सच्चे प्यार की खूबसूरती को दर्शाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने किया प्यारा डांस
  • दुल्हन देख इमोशनल हुआ दूल्हा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Groom Cries After Seeing Bride Dance: शादी का सीजन चलते-चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हर किसी की भावनाओं को छू लिया है। यह वीडियो कुछ खास है, जिसमें दुल्हन सिद्धि कोलवलकर अपने दूल्हे भरत प्रजापत के लिए 'चौधरी' गाने पर डांस करते हुए स्टेज पर आती हैं। जैसे ही सिद्धि अपनी अदाओं के साथ स्टेज पर पहुंचती हैं, भरत की खुशी का ठिकाना नहीं रहता और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। यह पल न केवल उनकी शादी का, बल्कि प्यार और इमोशन्स का भी प्रतीक बन गया।

सिद्धि एक मेकअप आर्टिस्ट हैं जबकि भरत एक वेडिंग फिल्ममेकर हैं, जिसका मतलब है कि दोनों ने अपने काम में परफेक्शन और भावनाओं का एक अद्भुत संगम किया है। जब सिद्धि ने अचानक भरत को इस डांस से सरप्राइज किया, उस पल ने हर किसी को अपनी फिल्मी कहानी का अहसास कराया। यह वीडियो @clickography नामक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया, जिसमें अब तक 1.67 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ और 22 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

End of Feed