Viral Video: आज की दुनिया जितनी तेजी से डिजिटल हो रही है, कई बार हमारे घर के बुजुर्ग इस आधुनिक तकनीक के सामने उतने ही मासूम और सहज नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला वीडियो (Emotional Video) तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक बुजुर्ग दादी मां का है, जो एक होटल के कमरे के बाहर खड़ी होकर पारंपरिक चाबी से दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, उनके साथ जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया। आलम है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।
दादी की मासूमियत ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @dadikikahaniyann)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दादी अपने होटल के कमरे के बाहर खड़ी हैं। उनकी पोती उन्हें कमरे का दरवाजा खोलने के लिए एक 'एक्सेस कार्ड' थमाती है। दादी मां हाथ में कार्ड लेकर दरवाजे के हैंडल को घुमाने लगती हैं और पूछती हैं कि यह किससे खुलेगा? पीछे से आवाज आती है-"चाबी से! इस पर दादी मासूमियत से जवाब देती हैं-"कहां है चाबी?" जब उन्हें बताया जाता है कि हाथ में पकड़ा हुआ कार्ड ही चाबी है, तो वह हैरान होकर पूछती हैं- "यह कैसे खुलता है?" वीडियो में आगे दिखता है कि दादी मां उस कार्ड को दरवाजे के लॉक पर इधर-उधर लगाने की कोशिश करती हैं। तब उनकी पोती उन्हें धीरे से समझाती है कि इसे लॉक के पास सिर्फ 'टैप' करना है। दरवाजा खुलते ही दादी मां के चेहरे पर जो हैरानी, खुशी और राहत का भाव आता है, वही इस पूरे वीडियो की जान है। देखें वीडियो...
दादी की मासूमियत ने जीता दिल
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को dadikikahaniyann नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि पुराने जमाने की सादगी और नए जमाने की टेक्नोलॉजी का यह सबसे खूबसूरत संगम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह वीडियो मुझे मेरी दादी की याद दिलाता है। बुजुर्गों की यह मासूमियत ही तो असली धन है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
