Viral Video: 90 की उम्र में पहली विदेश यात्रा, पोती ने पूरा किया दादा-दादी का सपना

एक पोती ने अपने 90 और 80 साल के दादा-दादी का लंदन जाने का सपना पूरा किया। यह दिल छू लेने वाली कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल न्यूज (Viral News): लोग कई बार यह सोच लेते हैं कि कुछ सपने सिर्फ जवानी के लिए ही होते हैं। उम्र ढलने के बाद उन सपनों का कोई मतलब नहीं होता लेकिन दिल्ली की आयुषी नेगी ने यह साबित कर दिया कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। दरअसल, आयुषी ने अपने 90 और 80 साल के दादा-दादी को उनकी पहली इंटरनेशनल ट्रिप पर ले जाकर उनका वर्षों पुराना सपना पूरा किया। इस दौरान आयुषी अपने दादा-दादी को ट्रिप के लिए लंदन ले गईं।

Viral Video Of granddaughter takes grandparents to london

दादा-दादी को पहली बार विदेश यात्रा पर ले जाती उनकी पोती (Instagram/@dazzzlingtoothfairy)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पोती ने पूरा किया दादा-दादी का विदेश जाने का सपना

फिलहाला आयुषी की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) के जरिए सामने आई, जिसने हजारों लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुषी ने अपने दादा-दादी के साथ लंदन की यात्रा का हर एक खास पल कैद किया। बैग पैक करने से लेकर पहली बार फ्लाइट में बैठने तक। हालांकि यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उनका यूके वीजा आवेदन रिजेक्ट हो गया था, और बाद में कुछ अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण यात्रा को टालना पड़ा लेकिन परिवार ने हार नहीं मानी और आखिरकार उन्होंने यह सपना सच कर दिखाया।

End of Feed