Video: विदेशी भी मान गया, बिहार का जुगाड़ सबसे तेज, 4 घंटा का रास्ता हो गया मात्र 20 मिनट का

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिहार घूमने आया एक विदेशी यहां के लोगों के जुगाड़ का मुरीद हो गया और वह वीडियो में उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा है।

Viral News: कई बार लोकल जुगाड़ तेज-तर्रार टेक्नोलॉजी से भी आगे निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस करने को मिला एक अमेरिकी टूरिस्ट को जो बिहार घूमने आया था। टूरिस्ट ने अपने अनुभव का एक वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बिहार के लोकल जुगाड़ को टेक्नोलॉजी से भी तगड़ा बताया है।

Video Of American Tourist who came to visit bihar

बिहार घूमने आए टूरिस्ट को पसंद आए यहां के लोग (Instagram/@tonykmontana)

बिहार घूमने पहुंचा अमेरिकी टूरिस्ट

जहां आज के समय में ज्यादातर लोग रास्ता ढूंढने के लिए Google Maps का सहारा लेते हैं। वहीं इस टूरिस्ट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उसे बिहार के लोगों के साथ दिल से जुड़ने का मौका दिया। वीडियो शेयर करने वाले इस अमेरिकी टूरिस्ट का नाम टोनी क्लोर है जिन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tonykmontana से शेयर किया है। टोनी क्लोर एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं।

End of Feed