VIDEO: पहले लड़की गिरी, फिर ड्राइवर भी कूद गई, आगे जो हुआ देख लोग बोले- ये क्या कर दिया बहन

सोशल मीडिया पर वायरल 13 सेकंड के वीडियो में चलती गोल्फ कार्ट से महिला गिर जाती है। उसे बचाने के लिए ड्राइवर भी चलती गाड़ी से कूद पड़ती है, जिसके बाद कार्ट अनियंत्रित होकर टकरा जाती है।

हादसों से जुड़े वीडियो (Video) अक्सर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। जहां कभी कुछ हादसे बेहद ही भयावह होते हैं तो कुछ बड़े ही मजेदार, जिसे देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुकती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला गोल्फ कार्ट चलाते वक्त कुछ ऐसी गलती कर बैठती है कि पूरी कार्ट हादसे का शिकार हो जाती है।

golf cart viral video

चलती कार्ट छोड़कर कूद गई महिला (X/@pmcafrica)

साथी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने छोड़ दी चलती गाड़ी

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक महिला गोल्फ कार्ट को ड्राइव करते हुए चली आ रही है। उस गोल्फ कार्ट में उसे लेकर कुल 4 लोग बैठे हुए हैं। अगली सीट पर ड्राइव करने वाली महिला खुद बैठी है और उसके बगल में उसकी दोस्त भी बैठी हुई है। पीछे एक युवक और एक युवती भी बैठे हुए हैं। सबकुछ ठीक ही चल रहा था, तभी अचानक से कार्ट का बैलेंस बिगड़ता है और कार्ट को चलाने वाली महिला के बगल में बैठी उसकी दोस्त कार्ट से लुढ़क कर गिर जाती है।

End of Feed