Girls Fight: आजकल लोग छोटी-छोटी बातों में लड़ना शुरू कर देते हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लड़कियों की लड़ाई के कई सारे वीडियो सामने आए थे। इसी क्रम में एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसमें कई लड़कियां बीच सड़क पर एक-दूसरे को जमकर मारती पीटती नजर आ रही हैं। एक लड़की तो फिल्मी गुंडों की स्टाइल में मारपीट करने लगती है। आपने सोशल मीडिया पर लड़कियों की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी।
लड़कियों की लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
नहीं देखी होगी लड़कियों की ऐसी लड़ाई
वीडियो की शुरूआत सड़क के किनारे खड़ी भीड़ से होती है। इसमें नजर आता है कि कई सारी लड़कियां सड़क के किनारे खड़ी हैं। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर बहस होने लगती है। फिर एक लड़की को न जाने क्या सूझता है कि वह अपनी बेल्ट निकालने लगती है। इस दौरान एक दूसरी लड़की उसे ऐसा करने से रोकती है लेकिन वह बेल्ट निकालकर दूसरी लड़कियों पर चलाने लगती है। वह पूरी फिल्मी स्टाइल में जमकर बेल्ट बरसाती है। वहीं दूसरी तरफ से थप्पड़ बरसते रहते हैं। इन लड़कियों की लड़ाई देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड हैं।
बीच सड़क पर एक-दूसरे का नोचती हैं बाल
बीच सड़क पर हुए इस झगड़े को देखकर एक बार आपको मजा भी आएगा। वहीं लड़कियों की करतूत पर हैरानी भी होगी। इस लड़ाई के दौरान लड़कियां बीच सड़क पर ही एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचती नजर आती हैं। इस दौरान वहां बहुत सारे लोग जमा होते हैं और उनकी लड़ाई देखकर एंजॉय कर रहे होते हैं। भीड़ में से कोई भी शख्स उन्हें छुड़ाने का प्रयास नहीं करता। सारी लड़कियां स्कूल में पढ़ने वाली नजर आ रही हैं। वह एक दूसरे का बाल पकड़ कर नोचती भी हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि झगड़े की यह घटना कहां हुई।
