Viral Video: नाचते-नाचते जमीन के अंदर समा गई लड़कियां, वीडियो देख आप भी उछल जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 06:51 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी होगी। इतना ही हो सकता है इससे पहले इस तरह का नजारा आपने देखा भी ना हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कियों के साथ हुआ खेल
  • डांस करते-करते जमीन में समा गई लड़कियां
  • वीडियो देखकर लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप जमकर ठहाके लगाएंगे, बल्कि हो सकता है उछलने भी लगें। आलम ये है कि 9 सेकेंड का ये वीडियो धमाल मचा रहा है।

dance Video

लड़कियों के साथ खेल हो गया

अक्सर जब दोस्त-यार जमा होते हैं, तो मौज-मस्ती होना लाजमी है। कई बार तो दोस्तों के साथ लोग ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिससे देखकर हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लड़कियां डांस करते हुए आपस में जमकर धमाल मचा रही हैं। लड़कियां इस तरह डांस करती रहीं कि उनके नीचे का जमीन फट जाती है और बड़ा गड्ढा बन जाता है। इतना ही नहीं जब तक लड़कियां खुद को संभाल पातीं तब तक सभी नीचे जमीन में समा जाती हैं। देखें वीडियो...

End of Feed