रिश्तों की खूबसूरती को बयां करते वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी पति-पत्नी की नोंकझोक देखने को मिल जाता है तो कभी भाई-बहन का प्यार और दुलार देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का सच्चा रिश्ता देखने को मिल रहा है। जहां एक-दूसरे के लिए दिन-रात अच्छे से अच्छा करने की कोशिश जारी रहती है। वीडियो बहुत ही प्यारा और इमोशनल है, ऐसे में इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी एक हल्की सी मुस्कान आ जाएगी।
लड़के के बर्थडे पर उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड (X/@paulesupaadham)
बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए लड़की 520 किमी. दूर से चली आई
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए 520 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके पहुंची है। वीडियो में लड़का अपने दोस्त के साथ सड़क किनारे खड़े होकर फोटो खींचा रहा था। शायद यह जन्मदिन पर दोस्तों के साथ विशेष तौर पर ली जाने वाली फोटो थी। इतने में लड़के की गर्लफ्रेंड पीछे से धीरे-धीरे अपने बॉयफ्रेंड की नजरों से बचते हुए चली आती है और वह आकर सीधे फोटो फ्रेम में लड़के के बगल में उसका हाथ पकड़कर खड़ी हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Video: केयरटेकर को खुद से दूर नहीं जाने देना चाहता था हाथी, रोकने के लिए दौड़कर लिपट गया
गर्लफ्रेंड को अचानक अपने साथ देखकर खुशी से झूम उठता है लड़का
एक पल को लड़के को तो कुछ समझ नहीं आता लेकिन जैसे ही उसे अपने हाथ में किसी के हाथ होने का एहसास होता है, वैसे ही वह बगल में अपनी नजरें फेरते हुए देखता है। अगले ही पल उसे जो कुछ भी दिखता है, वह देख उसका दिन बन जाता है। लड़का अपने पास अपनी गर्लफ्रेंड को देखकर खुशी से झूम उठता है। वह उसे खुशी से गले लगा लेता है। वीडियो में कपल बहुत ही खुश नजर आ रहा है।
वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार और कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
इस प्यारे से वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @paulesupaadham नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 18 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के टाइटल में बताया गया है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर उसे सरप्राइज देने के लिए 520 किमी. की दूरी तय करके उसके पास पहुंची।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
