IAS Girlfriend Cheat to Boyfriend: प्यार में बहुत सारे लोगों को धोखा मिलता है। अक्सर देखा गया है कि सफल होने के बाद लोग अपने प्यार को छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। यह कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक युवक जो बिहार के छोटे से गांव से निकलकर IAS बनने का सपना लिए दिल्ली आता है। उसे दिल्ली में एक लड़की से बेइंतहां मोहब्बत हो जाती है। उस लड़की के लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार होता है। उसे दुनिया बहुत हसीन लगने लगती है। इससे उसे अपने UPSC की तैयारी में भी मोटिवेशन मिलता है। फिर एक दिन लड़की IAS बन जाती है और उसे धोखा देकर चली जाती है।
गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा
यह कहानी तो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह है, लेकिन जिसके साथ ऐसा हुआ है। उस लड़के का वीडियो देखकर आपका भी दिल टूट सकता है। यह कहानी हरिंदर पांडे नाम के एक शख्स है। जिसने एक यूट्यूबर से अपने दिल की बात शेयर की है। शख्स ने यूट्यूबर को बताया कि तकरीबन 10 साल पहले वह बिहार के गोपालगंज से IAS बनने दिल्ली आए थे। यहां के मुखर्जी नगर में रहकर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की थी। इसी बीच उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। देखें वीडियो-दूसरी तरफ UPSC की तैयारी में किस्मत उसका साथ नहीं दे रही थी। हरिंदर ने पांच अटेम्पट दिए लेकिन उनका UPSC क्लियर नहीं हो पाया। यहां तक कि वह एक बार इंटरव्यू में भी बैठे, लेकिन उनकी किस्मत खुली नहीं। दूसरी तरफ उनकी गर्लफ्रेंड का UPSC निकल गया और वह IAS बन गई। इसके बाद गर्लफ्रेंड उन्हेंं धोखा देकर चली गई। उसने उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। हरिंदर ने बताया कि जब उन्हें लड़की से प्यार हुआ था तब साल 2014 था, यानी कि दिल्ली आने के दो साल बाद ही उन्हें लड़की से प्यार हो गया था।
