Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच धमाल मचाते रहता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि लोग उनपर फिदा हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिन भी बन जाएगा। क्योंकि, एक बच्ची ने घर से बाहर निकलने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ये तो कमाल का आइडिया है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं।
बच्ची का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @harvindersingh6263)
आप सबने आज तक बच्चों के कई रूप देखे होंगे। कुछ मामले में बच्चों की मासूमियत देखकर लोग उनपर दिल हार बैठते हैं। जबकि, कुछ मामले चौंकाने वाले भी होते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं घर का दरवाजा बंद है। वहीं, घर से बाहर निकलने के लिए एक मासूम बच्ची इस तरह दिमाग लगाती है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। बच्ची बंद दरवाजे के नीच से अनोखे अंदाज में बाहर निकल रही है। बाहर निकलते ही बच्ची तेज रफ्तार में नौ दो ग्यारह हो जाती है। देखें वीडियो...
मासूमियत ने जीता दिल
यह क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'harvindersingh6263' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतन ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह तो फायर है। जबकि, कुछ का कहना है कि मासूमियत ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
