Viral Video: हवाई यात्रा के दौरान पैसेंजर्स की सुरक्षा और सहूलियत का ध्यान रखने में केबिन क्रू का शेड्यूल काफी व्यस्त और थकाऊ रहता है। लेकिन सोचिए, अगर किसी फ्लाइट में लगातार काम कर रही एयर होस्टेस (Air Hostess) को अचानक कोई पैसेंजर ऐसा खूबसूरत तोहफा दे दे जिससे उसकी सारी थकान मिनटों में गायब हो जाए, तो माहौल कितना खुशनुमा हो जाएगा। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एयर होस्टेस को सरप्राइज (तस्वीर साभार- @vaishnavi._arts07)
ये भी पढ़ें - VIDEO: नानी 75 की उम्र में अकेले भारत गईं...बंटवारे का किस्सा सुनाते भावुक हुआ पाकिस्तानी, सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी
ये भी पढ़ें - किचन में कुंडली मारकर बैठा था 5 फीट का लंबा अजगर, 'कोबरा टीम' ने ऐसे किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्केच आर्टिस्ट वैष्णवी बाजपेयी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में यात्रा कर रही होती हैं। इस दौरान उनकी नजर अपनी ड्यूटी में लगी एयर होस्टेस नमीरा शेख पर पड़ती है। नमीरा को लगन से काम करता देख वैष्णवी अपनी स्केचबुक और पेंसिल निकालती हैं और केवल 10 मिनट की मेहनत में नमीरा की एक हू-ब-हू तस्वीर पन्ने पर उकेर देती हैं। स्केच पूरा होने के बाद जब वैष्णवी एयर होस्टेस नमीरा को बुलाकर वह स्केच थमाती हैं, तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। पहले तो नमीरा को यकीन ही नहीं होता और खुशी के मारे उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। वह बेहद खुशी से आर्टिस्ट से हाथ मिलाती हैं और उनके इस खूबसूरत जेस्चर की दिल से तारीफ करती हैं। देखें वीडियो...
एयर होस्टेस ने की तारीफ
इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vaishnavi._arts07 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक सुंदर एयर होस्टेस का 10 मिनट में जल्दी से स्केच बनाया। वहीं, एयर होस्टेस ने कमेंट में लिखा- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मेरा दिन बना दिया! मुझे यह बहुत पसंद आया और यह हमेशा मेरे दिल में एक बेहद खास जगह रखेगा। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
