Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना तरह-तरह के हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों के दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका ही दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने ऐसा नागिन डांस (Nagin Dance) किया, जिसने गदर काट दिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
लड़की का हाहाकारी डांस (तस्वीर साभार- @adakhan_1234)
ये भी पढ़ें - Viral Video: बहू की डिमांड पर 70 साल की सास ने पहली बार पहना कुर्ता, फिर जो हुआ उसने लोगों का दिल छू लिया
ये भी पढ़ें - Video: हापुड़ में बिकने आया ‘भैंसों का बादशाह’, काजू-बादाम और घी खाने वाले इस VIP भैंसे की कीमत में आ जाएगा एक फ्लैट
ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। कुछ लोग तो ऐसा डांस करते हैं, जिससे अलग ही माहौल बन जाता है। जबकि, कुछ लोग हाहाकारी डांस करके महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं डांस फ्लोर पर एक लड़की डांस कर रही है। डांस करते-करते हुए वो बेकाबू हो जाती है और ऐसा धमाल मचाती है, जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। देखें डांस वीडियो...
हाहकारी नागिन डांस
इस नागिन डांस को देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी डांस वीडियो को 'adakhan_1234' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है नागिन की आत्म इसमें घुस गई है। कुछ का कहना है कि ये तो डांस का नया रूप लग रहा है। तो इस डांस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
