क्राइम फिल्में देख-देखकर लड़की पर चढ़ा कातिल बनने का खुमार, स्टूडेंट बन अंजान महिला को उतारा मौत के घाट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 9, 2023, 01:22 PM IST

Ajab Gajab News: लड़की ने एक ऑनलाइन ट्यूटर वेबसाइट पर रजिस्टर किया और एक महिला ट्यूटर को खोज निकाली। इसके बाद वह अंजान महिला के घर पहुंच गई और उसका चाकू से कत्ल कर दिया। इसके बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उसे सूटकेस में भर दिया।

Ajab Gajab News: जब हम कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हैं तो उसके बैकग्राउंड में खुद को सोचने लगते हैं। महसूस होता है कि हीरो की जगह हम ही हैं और फिर उसी दुनिया में पहुंच जाते हैं। अक्सर यह कहा जाता है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इसी क्रम में साउथ कोरिया में एक लड़की ने जो किया, उसे जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी। दरअसल, इस लड़की को क्राइम फिल्में देखने का बहुत ही ज्यादा शौक था। इसके बाद लड़की पर कातिल बनने का खुमार चढ़ गया। फिर जो लड़की ने किया, उसे जानकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

murder

महिला पर सवार हुआ खूनी बनने का भूत (ट्विटर)

क्राइम की फिल्में देख-देखकर लड़की का दिमाग हुआ खराब

लड़की को क्राइम और थ्रिलर फिल्में बहुत ही ज्यादा पसंद थीं। धीरे-धीरे क्राइम फिल्मों का सुरूर लड़की पर हावी होता गया। इसके बाद उसके ऊपर मर्डर करने का भूत सवार हो गया। इसके बाद उसने जो किया, उसे जेल की हवा खानी पड़ गई। दरअसल, इस लड़की ने शौक-शौक में एक महिला का मर्डर कर दिया। लड़की का नाम जूंग यो-जूंग (Jung Yoo-Jung) है। जिसकी उम्र 23 साल है। लड़की को क्राइम फिल्में देख-देखकर उन फिल्मों की तरह सिचुएशन में फंसने का शौक सवार था।

End of Feed