Tree Climbing Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो आपको मिल जाएंगे, जो इतने कमाल के हैं, जिससे नजर ही नहीं हटती। कुछ ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़की ऐसी जगह डांस करती दिख रही है, जिसे देख आपको मजा आ जाएगा और रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।
पेड़ की डाली पर चढ़कर लड़की ने किया जबरदस्त डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की पेड़ की डाल पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है कि वह गिरेगी तो क्या होगा? लेकिन उसने इतनी ऊंचाई पर चढ़कर और खतरों के बीच कमाल का डांस किया है। उसके डांस को देख आप भी उसकी खूब तारीफ करेंगे। उसके इस वीडियो को लाइक्स के साथ-साथ शेयर भी किए जा रहे हैं।
पेड़ की डाली पर चढ़कर लड़की ने किया जबरदस्त डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक जगह खड़े होकर डांस करना पहली बार देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये लड़की तो स्टंटवुमेन निकली। बता दें, इस वीडियो को 'miss_pooja_official_887' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.8 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
