Tohre Me Base Raja Humro Paranwa Dance Video: हाल ही में इंटरनेट पर एक डांस वीडियो शेयर किया गया है, जो बेहद कमाल का है। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसका डांस देखने के बाद आप सभी एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। वीडियो में लड़की ने भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस किया है, जो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।
'तोहरे में बसे राजा हमरो परनवा..' गाने पर लड़की ने किया बेहद सुंदर डांस (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने 'तोहरे में बसे राजा हमरो परनवा..' गाने पर डांस किया है, जो इस समय का काफी फेमस भोजपुरी गाना है और लोगों को भी ये काफी पसंद आ रहा है। इन दिनों इस गाने पर काफी रील्स भी देखे जा रहे हैं। आलम ये है कि इस बेहद सुंदर से गाने पर लड़की ने भी कमाल का डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी इस लड़की के फैन हो जाएंगे।
लड़की ने डांस पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस लड़की के डांस ने इस गाने को और भी सुंदर बना दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस गाने पर इससे अच्छा डांस हो ही नहीं सकता, बेहद सुंदर। इस वीडियो पर अब तक 2.5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'anshu_singhrathor' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
