Viral Video: इस कोरियन गर्ल के पास हैं मरने के 37 तरीके, वीडियो शेयर कर ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 25, 2023, 03:56 PM IST

साउथ कोरिया की एक लड़की ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी चौंक गए हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लड़की ने कैप्शन में लिखा है कि 'मेरे पास मरने के 37 तरीके हैं।' आइए जानते हैं आखिर क्या माजरा है..

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने शेयर किया दिमाग हिला देने वाला वीडियो
  • वीडियो में बताया मरने का तरीका
  • कारण जान चक्कर खा जाएंगे

37 Ways To Die Viral Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद यकीन ही नहीं होता है। एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को एक कोरियन गर्ल ने शेयर किया है, जिसका नाम जोआन फैन है। ऐसे में जोआन ने एक वीडियो शेयर करते हुए उसमें मरने के 37 तरीकों को बताया है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह दंग रह जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने अपनी बीमारी के बारे में बताया। दरअसल, जोआन को एक-दो नहीं बल्कि 37 से अधिक फूड आइटम्स से एलर्जी है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब मेडिकल कंडीशन का खुलासा करते हुए वीडियो शेयर किया और मजाकिया अंदाज कैप्शन दिया - मेरे पास मरने के 37 तरीके हैं। अब ऐसे में पहली दफा जिसने भी इस वीडियो और इसके कैप्शन को देखा, दंग रह गया।

End of Feed