Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर धमाल मचाना चाहता है। इसके लिए कई लोग तो काफी अजीबोगरीब हरकतें तक करने लगते हैं। क्योंकि, किसी भी हाल में वो फेमस होना चाहते हैं और अपना नाम कमाना चाहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। कुछ लोग तो रातोंरात स्टार भी बन गए। इसी कड़ी में एक और हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर हैरानी भी होगी और ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, डांस (Dance Video) करने के चक्कर में एक लड़की ने काफी अजीबोगरीब खेल कर दिया।
लड़की का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
युवाओं पर रील्स बनाने का 'बुखार' कैसा चढ़ा है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कुछ लोग तो रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक लड़की रील्स बना रही है। लड़की मस्त होकर डांस कर रही है। अचानक पीछे से दो बाइक वाले आते हैं। इसके बावजूद लड़की डांस करती रहती है। परिणाम ये होता है कि लड़की के चक्कर में एक बाइक वाला गिर भी जाता है। फिर लड़की डांस करती ही रहती है। तो पहले आप इस लड़की की 'सनक' देखिए...
लड़की ने तो धमाल मचा दिया...
वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'laughtercolours' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है दीदी मर कर भी नाचेगी। एक ने लिखा- कोई तो इसे रोक लो। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
