Video: इस लिफ्ट में चढ़ने के लिए चाहिए असली जिगरा, कांच की दीवारों से नीचे झांकने पर कांप जाएंगे आपके पैर

पहाड़ों के बीच कांच की लिफ्ट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट के अंदर मौजूद लड़की पहाड़ के चारों तरफ से शानदार नजारों को दिखा रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शानदार वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। वायरल हो रहा यह वीडियो चीन की मशहूर बाइलॉन्ग एलिवेटर (Bailong Elevator) का है। जो दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट में गिनी जाती है। यह लिफ्ट झांगजियाजी (Zhangjiajie) के खूबसूरत पहाड़ी इलाके में बनी हुई है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसकी कांच की दीवारों से पूरे पहाड़ का शानदार नजारा दिखता है। मगर यह नजारा सिर्फ मजबूत दिल वाले लोगों को ही रास आएगा। कमजोर दिल वाले इस लिफ्ट पर चढ़ने के बाद खुद को संभाल लें, वही बहुत है।

video of Girl Captures breathtaking ride up the worlds tallest outdoor lift Bailong Elevator in Zhangjiajie china

लड़की ने कांच की लिफ्ट से दिखाया यह शानदार नजारा (X/@cvetkovaalinaa)

ये भी पढ़ें:

लिफ्ट से दिखता है पहाड़ों का शानदार नजारा

लिफ्ट में कांच की दीवारें होने से जैसे ही यह लिफ्ट ऊपर जाती है, लोग इसके अंदर खड़े-खड़े चारों तरफ फैले ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और नीचे गहरी खाई का नजारा साफ देख सकते हैं। इस रोमांच का अनुभव करने गई एक लड़की ने इस लिफ्ट से बाहर के नजारे को अपने कैमरे में कैद किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट धीरे-धीरे ऊपर उठती है और सामने पहाड़ों के विशाल चट्टानें और हरियाली नजर आ रही है। पहाड़ के नीचे गहराई इतनी ज्यादा है कि उसे देख देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं। यह लिफ्ट करीब 300 मीटर की ऊंचाई तक जाती है और कुछ ही मिनटों में लोगों को पहाड़ की चोटी तक पहुंचा देती है। पहले जहां लोगों को इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए लंबी चढ़ाई करनी पड़ती थी, वहीं अब यह लिफ्ट इस सफर को बेहद आसान बना देती है।

End of Feed