लड़की ने बुक की कैब, खिदमत में पहुंची ड्राइवरलेस टैक्सी, तकनीक से भरे इस सफर को देख दंग रह गए लोग

अद्भुत तकनीक का शानदार नमूना पेश करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग तकनीक के इस कमाल को देखकर दंग रह गए।

तकनीक के मामले में चीन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उसे देख यही लगता है कि वह आज ही बाकी दुनिया से 50 साल आगे चल रहा है। हाल में चीन के तकनीक का एक नमूना सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिला। जहां एक लड़की ने कैब बुक की तो उसे लेने के लिए ड्राइवरलेस टैक्सी आ पहुंची।

ड्राइवरलेस कार पहुंची लड़की को पिकअप करने

ड्राइवरलेस कार पहुंची लड़की को पिकअप करने (X/@TAdventurousoul)

ड्राइवरलेस टैक्सी पहुंची लड़की को लेने

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा है कि एक लड़की ने अपने स्मार्टफोन पर कैब की बुकिंग की, जैसे ही वह कैब लड़की की खिदमत में पहुंची, तो उसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल, जो कैब लड़की को लेने के लिए आई थी उसमें कोई ड्राइवर ही नहीं था। यह गाड़ी पूरी तरह से ड्राइवरलेस टैक्सी (autonomous taxi) थी। जो खुद-ब-खुद आकर लड़की के समाने रुकी। लड़की ने कार के विंडशिल्ड पर लगे कीपैड पर अपना पीन डाला और कार का दरवाजा खुल गया। लड़की अंदर बैठी और कार में मौजूद अन्य सुविधाओं का लुत्फ लेने लगी।

End of Feed