सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है। कभी जुगाड़, कभी मजेदार हरकतें तो कभी लोगों का अनोखा टैलेंट सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक लड़की की बार्गेनिंग स्किल की तारीफ भी कर रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं।
मोल-भाव करते हुए लड़की का वीडियो हुआ वायरल (X/@ImMemesupplier)
ऐसी Bargaining Skill शायद ही कभी देखी होगी आपने
यह वीडियो (Video) सिर्फ 27 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो हुआ, उसने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। वीडियो में एक किताब बेचने वाला लड़का एक लड़की के पास आता है और उसे किताब खरीदने के लिए कहता है। इसके बाद दोनों के बीच जो मोलभाव शुरू होता है। वीडियो में लड़का एक किताब की कीमत 250 रुपये बताता है लेकिन लड़की बिना तीन-पांच किए सीधे बोलती है कि वह इस किताब के लिए सिर्फ 50 रुपये ही देगी। पहले तो लड़का मना कर देता है और कीमत कम करके 230 रुपये बताता है लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रहती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
50 रुपये पर अड़ी लड़की, आखिर मान ही गया दुकानदार
इसके बाद लड़का धीरे-धीरे कीमत कम करता जाता है। पहले 220 रुपये, फिर 200 रुपये, उसके बाद 150 रुपये और आखिर में 100 रुपये तक पहुंच जाता है लेकिन लड़की 50 से एक रुपये भी ज्यादा देने को तैयार नहीं होती। वह बार-बार सिर्फ 50 रुपये की ही बात करती रहती है। आखिरकार काफी देर तक मोलभाव करने के बाद किताब बेचने वाला लड़का हार मान लेता है और किताब 50 रुपये में ही उस लड़की को दे देता है। इस तरह लड़की बार्गेनिंग स्किल में ऐसा झंडा गाड़ देती है, जो हर किसी के बस की बात नहीं।
लड़की का Video देख लोगों ने भी जोड़ लिए अपने हाथ
यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, "हम से तो ऐसा नहीं होता।" हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग लड़की की बार्गेनिंग स्किल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इतनी शानदार मोलभाव करने की कला हर किसी के बस की बात नहीं होती।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
