सिर्फ 5 फीट की दूरी! शेर के परिवार के पीछे-पीछे चलता नजर आया किसान, Video देख थम गई सांसें

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान शेर, शेरनी और उनके शावक के पीछे महज 5 फीट की दूरी पर चलता नजर आ रहा है।

यदि आपको कोई शेर दिख जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि शेर को देखते ही आपके प्राण सूख जाएंगे। डर के मारे आपके कदम अपने-आप ही थम जाएंगे। ऐसी स्थिति में क्या करना है, यह भी समझ नहीं आएगा। मगर शेर और उसके परिवार के पीछे-पीछे चल रहे एक किसान का वीडियो हाल में ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान भी हैं और किसान की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।

gir somnath farmer walking behind lion family viral video

शेर के परिवार के पीछे-पीछे चलते हुए किसान (Instagram/@thenyuto)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शेरों के पीछे-पीछे चलता नजर आया शख्स

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thenyuto नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना इलाके के पटापुर गांव का है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान बिना डरे शेर, शेरनी और उनके शावक के पीछे-पीछे चलता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि शेर, शेरनी और उनका शावक आराम से आगे-आगे चल रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक किसान अपने खेतों में कीटनाशक छिड़कने वाला पंप लेकर धीरे-धीरे चलता नजर आ रहा है। किसान किसी तरह की जल्दबाजी या घबराहट नहीं दिखाता। वह पूरी शांति के साथ उस शेर के परिवार के पीछे-पीछे चलता नजर आ रहा है। यहां सबसे हैरानी की बात यह है कि किसान और शेरों के बीच की दूरी महज 5 फीट के आसपास है।

End of Feed