VIDEO: एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं ये कछुए, बिना झगड़े चिड़ियाघर में एक भी दिन नहीं गुजरता इनका

दो जायंट टॉरटॉइज की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कछुए आपस में एक दूसरे से ऐसे लड़ रहे हैं, जैसे वे एक-दूसरे के जानी दुश्मन हों।

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी कोई जानवर अपनी अनोखी हरकत से लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी उनका ऐसा रूप देखने को मिलता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। इन दिनों दो विशाल कछुओं का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

giant tortoise fight in zoo viral video

चिड़ियाघर में एक-दूसरे से लड़ते कछुए (X/@Rainmaker1973)

एक-दूसरे को पलटने पर तुले दो जायंट टॉरटॉइज

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बड़े जायंट टॉरटॉइज एक-दूसरे को धक्का देते और पलटने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। जिन्हें चिड़ियाघर का कर्मचारी दूर करने की कोशिश में लगा हुआ है। वीडियो में दोनों की लड़ाई देखने में काफी मजेदार लगती है।

End of Feed