VIDEO: विशालकाय सांप को खींचकर मौत के मुंह से निकाला, इन युवकों की हिम्मत को लोग कर रहे सलाम

बाढ़ के पानी में फंसे विशालकाय सांप को कुछ बहादुर युवकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग उन युवकों की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय सांप के रेस्क्यू ऑपरेशन को दिखाया गया है। जहां कुछ लोग इस विशालकाय सांप को अपने हाथ से पकड़कर उसका रेस्क्यू करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग उन युवकों की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Flood Snake Rescue Viral Video

सांप को युवकों ने खींचकर बाहर निकाला (X/@Riyaghoshm)

बाढ़ के बीच विशाल सांप का रेस्क्यू

वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि बाढ़ के गंदे पानी में एक विशालकाय सांप फंस गया था। जिसको कुछ लोगों ने खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ का पानी चारों तरफ फैला हुआ है। इसी बीच एक बड़ा सा सांप पानी में फंसा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कुछ बहादुर लोग बिना डरे पानी में फंसे सांप को पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं।

End of Feed