Viral Video: कूलर का ढक्कन खोला तो उड़ गए होश, अंदर का नजारा देख आपकी भी कांप जाएगी रूह

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने जब अपने घर का कूलर खोला तो उसके होश ही उड़ गए।

गर्मियों के मौसम में ठंडक पाने के लिए हम अक्सर कूलर और एसी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कूलर के अंदर भी कोई अनचाहा खतरनाक मेहमान छुपा हो सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) ने लोगों को यही सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जब अपने कूलर को चालू करने गया, तो उसने पहले उसका ढक्कन खोलकर अंदर देखा लेकिन अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

viral video of snake found inside cooler

कूलर के अंदर छुपा सांप (X/@nedricknews)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

गर्मी से बचने के लिए सांप ने चुना कूलर

दरअसल, कूलर के पंखे और तारों के बीच एक बड़ा सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था। वह कूलर के अंदर इतनी आराम से बैठा था, जैसे उसने कूलर को ही अपना घर बना लिया हो। हालांकि यह वायरल वीडियो (Viral Video) जितनी डरावनी है, उतनी ही खतरनाक भी है। अगर कोई बिना देखे कूलर चालू कर देता या उसमें हाथ डाल देता, तो शायद सांप उसे काट भी लेता। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। ऐसा कई बार होता है कि अक्सर गर्मी से बचने और ठंडी जगह की तलाश में सांप कूलर के अंदर घुस जाते हैं। गर्मियों में सांप के अलावा दूसरे जीव ठंडी और अंधेरी जगहों की तलाश में घरों के आसपास आ सकते हैं इसलिए कूलर, गाड़ी, पाइप या किसी भी बंद जगह को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

End of Feed