पहली बार गोलगप्पा खाकर जर्मन महिला ने दिया ऐसा रिएक्शन, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी

जर्मन महिला ने पहली बार भारतीय स्ट्रीट फूड गोलगप्पा का स्वाद चखा और मजेदार रिएक्शन देकर सोशल मीडिया पर छा गईं। 'गोलगप्पा' को 'टोलगप्पा' बोलने वाला उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत का स्ट्रीट फूड सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों का दिल जीत रहा है। गोलगप्पा, जिसे कई जगह पानीपुरी या पुचका भी कहा जाता है, हर किसी का पसंदीदा स्नैक है। अब इसी स्वाद ने एक जर्मन महिला को भी अपना दीवाना बना दिया है। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

German Woman Golgappa Video

जर्मन महिला ने पहली बार चखा गोलगप्पे का स्वाद (Instagram/@carinaxaman)

पहली बार गोलगप्पा खाकर जर्मन महिला बोलीं- 'टोलगप्पा'

वायरल वीडियो (Viral Video) में जर्मन महिला पहली बार गोलगप्पा खाने के लिए एक ठेले पर पहुंचती हैं। वह इस मशहूर भारतीय स्नैक का नाम बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन गलती से "गोलगप्पा" की जगह वह इसे टोलगप्पा बोल देती हैं। उनका यह मासूम अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

End of Feed