यूं तो ऑफिस की मीटिंग्स काफी लंबी, बोरिंग और सीरियस होती हैं। मगर एक Gen Z एम्पलॉई ने इस कनसेप्ट को पूरी तरह बदल कर रख दिया। दरअसल, वह अपने ऑफिस के मीटिंग में फेसपैक लगाकर शामिल हुई और मीटिंग में अपनी बातें रखी। उस Gen Z एम्पलॉई की इस हरकत को देख कंपनी के CEO का रिएक्शन भी गजब का था और उन्होंने इसे बेहद ही हल्के अंदाज में लेते हुए लड़की के इस अवतार पर अपनी टिप्पणी की।
फेसपैक लगाकर मीटिंग करती लड़की (Instagram/@remotestar_io)
लड़की ने मीटिंग को बना दिया मजेदार
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑफिस की ऑनलाइन मीटिंग चल रही होती है। तभी स्क्रीन पर फेस पैक लपेटे एक लड़की का चेहरा दिखता है। जिसने अपने बालों को तौलिए से बांध रखा है और चेहरे पर फेस पैक लगा रखा है, साथ ही उसके हाथों में एक सीपर भी दिख रहा है। जिससे शायद वह कोई जूस पी रही है। लड़की के इस अवतार को देख बाकी कर्मचारी तो चौंक जाते हैं लेकिन CEO बड़े ही कूल माइंड के साथ उसकी बातों को सुनते हैं।
ये भी पढ़ें: टेरिटरी की जंग में मां-बेटी आमने-सामने, रणथंभौर में बाघिनों की जबरदस्त लड़ाई का Video आया सामने
बॉस के कूल अंदाज को देख लोगों ने की तारीफ
लड़की मीटिंग में अपने वर्क प्रोग्रेस के बारे में अपने बॉस को बताती है। जब उसकी बातें खत्म हो जाती हैं तो बॉस उससे पूछते हैं कि तुमने जो फेस पैक लगाए हैं, वह कौन सा पेस पैक है? लड़की जवाब देती है कि ये नीम फेस पैक है और उन्हें यह सलाह भी देती है कि सर आपको भी इस पैक को यूज करना चाहिए। लड़की की बातों को सुन CEO समेत मीटिंग में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @remotestar_io नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां लोगों ने CEO के कूलनेस की खूब तारीफ की। वहीं, कई लोगों ने लड़की के इस कैजुअल अप्रोच की आलोचना भी की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
