Video: आसमान में चमक रही थी बिजली, नीचे जल रहा था आस्था का लौ, बनारस के घाट पर तूफानी बारिश में भी नहीं रुकी गंगा आरती

सोशल मीडिया पर बनारस के घाट का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज बारिश होने के बावजूद भी पुजारी मां गंगा की आरती कर रहे हैं।

यदि कभी आप बनारस गए हों तो आपने वहां के गंगा घाट पर शाम की आरती जरूर देखी होगी। अगर आप नहीं भी गए हों तो भी बता दें कि बनारस को भारत के धार्मिक शहरों में से एक माना जाता है। जो अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक माहौल और गंगा घाटों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां हर दिन शाम को होने वाली गंगा आरती एक ऐसा नजारा होता है, जिसे देखने के लिए हजारों लोग आते हैं लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर बनारस के ही गंगा घाट का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जहां तेज बारिश में भी घाट पर गंगा आरती की जा रही है।

ganga aarti in heavy rain varanasi ghat viral video

गंगा घाट पर आरती करते पुजारी (Instagram/@Timesnow_trending)

ये भी पढ़ें:

बारिश में भीगते हुए भी आरती करते रहे पुजारी

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि ऊपर आसमान में बिजली बहुत तेज आवाज के साथ गड़गड़ा रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश भी तेज हो रही है। इस स्थिति में भी घाट पर पुजारियों को गंगा आरती करते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि घाट के किनारे आरती बारिश में भी बिना रुके जारी रही। जहां एक तरफ प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही थी, वहीं दूसरी तरफ पुजारी पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जो सबसे खास बात देखने को मिली वह ये थी कि इतनी तेज बारिश के बाद भी आरती की लौ बुझ नहीं रही थी। पुजारी भीगते हुए, हाथों में दीपक लिए, पूरे रीति-रिवाज, नियम और भक्ति के साथ पूजा करते रहे।

End of Feed