Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और मंत्रमुग्ध है। आमतौर पर भगवान का श्रृंगार ताजे फूलों, आभूषणों और वस्त्रों से किया जाता है। लेकिन, इस विशेष अवसर पर भगवान गणेश का दरबार करोड़ों रुपये के असली भारतीय नोटों से सजाया गया है। आलम ये है कि इस श्रृंगार का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
करोड़ों रुपए से सजा दरबार (तस्वीर साभार- @mavli.vibes)
ये भी पढ़ें - Viral Video: एकता में बल! झरने के तेज बहाव में फंसा नन्हा हाथी, हाथियों के झुंड ने 'लिविंग चेन' बनाकर बचाई जान
वायरल वीडियो के अनुसार, दादा के इस दरबार में लगभग 3,85,31,111 रुपए (तीन करोड़ पचायसी लाख इकतीस हजार एक सौ ग्यारह रुपये) का इस्तेमाल अनोखी 'आंगी' बनाने में किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गणेश जी की प्रतिमा के वस्त्र और उनका मुकुट विभिन्न रंगों व मूल्यों के नोटों (500, 200, 100, 50 रुपए) की कलात्मक तहों से बनाए गए हैं। वहीं, पूरे पंडाल की बैकड्रॉप और छत पर 500 रुपए के नोटों की लड़ियां और चक्रनुमा फूल बनाकर सजाए गए हैं। इसके अलावा भगवान के चरणों के सामने भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां, भारतीय सिक्के और धातु की सिल्लियां व्यवस्थित रूप से रखी गई हैं। इस अनोखे और अलौकिक दृश्य के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आखिर किस तरह का नजारा है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mavli.vibes नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को सात लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। लोग इसे 'धनपति रूप' और 'समृद्धि का प्रतीक' मानकर कमेंट्स में 'जय गणेश' और 'गणपति बाप्पा मोरया' लिख रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।
