Video: प्रेमिका को डेट पर ले गया प्रेमी, जब देखा असली चेहरा लग गया झटका

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 24, 2024, 08:59 AM IST

Couple Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने जैसी ही अपनी प्रेमिका का असरी चेहरा देखा बेचारे की हालत पतली हो गई। उसकी समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने देखा प्रेमिका का असली चेहरा
  • फिर जो दिखा हिल गया बेचारा
  • नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Couple Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी प्रेमिका को डेट पर लेकर पहुंचा है। मगर इसी बीच बेचारे को ऐसा झटका लगा कि मानो 440 वॉल्ट का झटका लगा गया हो। हालांकि इसकी वजह जानकर पेट पकड़कर हंसेंगे।

प्रेमी को लगा तगड़ा झटका

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को डेट पर लेकर पहुंचा है। दोनों बहुत खुश हैं और अब घर जाने का समय भी आता है। मगर इसी बीच दोनों घर जाते अचानक डॉगी सामने आ गया। डॉगी को देखकर दोनों घबरा जाते हैं और भगाने की कोशिश करते हैं। मगर इसी बीच खूबसूरत प्रेमिका ने ऐसा कुछ किया कि किसी ने कल्पना नहीं की होगी। दरअसल प्रेमिका ने डॉगी को भगाने के लिए अपने चेहरे से मेकअप हटा लिया। मेकअप हटने के बाद जो चेहरा नजर आया खुद डॉगी भी भाग गया।

End of Feed