Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे वीडियो की भरमार है जो हमें खूब हंसाते हैं। इनमें भी कुछ इतने मजेदार होते हैं जिन्हें जब भी देखें तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी एक ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो फल बेचने वाले शख्स जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि शख्स तरबूज बेच रहा है, मगर कोई खरीददार नहीं है। शख्स काफी देर तक ग्राहक का इंतजार करता है, मगर कोई नहीं आता है। मगर इसी बीच उसने ऐसा दिमाग लगाया कि तुरंत ग्राहक आ गया। इतना ही नहीं उसने ग्राहक को तरबूज भी खूब ऊंची कीमत पर बेच दिया।
मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo-Instagram)
दिमाग लगाकर बेच दिया तरबूज
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि ग्राहक ना होने पर शख्स ने दिमाग दौड़ाया। उसने तुरंत एक तख्ती ली और उसपर लिख दिया 'एक तजूरबा एक रुपये में।' फिर क्या था इसे एक रुपये का तरबूज समझकर ग्राहक दौड़ा चला आया। उसने तरबूज उठाया और खाने लगा। तरबूज खूब मीठा लगा, फिर ग्राहक खरीदने के लिए पैसे देता है। मगर जैसे ही उसने एक रुपया दिया उसे तुरंत 100 रुपये देने के लिए कहा गया। इतना सुनते ही ग्राहक चौंक गया। मगर फिर उससे दोबारा वही तख्ती पढ़ने के लिए कहा गया। अब वो ध्यान से पढ़ता है और उसपर लिखा देखकर बेचारा उदास हो जाता है।
देखिए मजेदार वीडियो
मालूम हो कि सस्ता तरबूज 100 रुपये में बेचने से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Mohan Kushwaha नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। हालांकि वीडियो साफतौर पर किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है।
