Funny Video Today: आपने अक्सर देख होगा कि जब देर रात किसी स्थान से गुजरते हैं तो आवारा कुत्ते भौंकने लगते हैं। वो तब तक भौंकते हैं जब तक शख्स ओझल ना हो जाए। गली-मोहल्ले में भी आवारा कुत्ते किसी भी अंजान को देखकर तुरंत भौंकने लगते हैं। मगर स्थानीय लोगों को जरा भी परेशान नहीं करते हैं। अभी आवारा डॉगी और कार सवार कुछ लोगों से जुड़ा बड़ा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/X.com)
अचानक भौंकने लगे डॉगी
वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि देर रात हो चुकी है। सुनसान सड़क से कार गुजर रही है। अब कार जैसे ही किसी मोहल्ले से गुजरते ही आसपास मौजूद आवारा कुत्ते बुरी तरह भौंकने लगते हैं। वो काटने तक की कोशिश करते हैं। मगर कार में बैठे एक शख्स ने ऐसी बात कही कि सारे डॉगी तभी शांत हो गए। एक दम से सभी का भौंकना बंद हो गया। देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि एक शख्स को कार की खिड़की खोलकर कहता है कि वो सभी लोकल हैं। इधर इतना कहना था कि सभी आवारा कुत्तों ने तुरंत भौंकना बंद कर दिया।
एक्स पर देखिए वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @prof_desi नाम के हैंडल से भी शेयर किया है। वीडियो को मजेदार कैप्शन भी दिया गया है।
