'100 तुम्हारा...100 हमारा अब जाओ', ऑटो रिक्शा के लिए महिला ने बना दिया नया नियम! वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए इंटरनेट यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और ऑटो चालक किराये को लेकर बहस कर रहे हैं। महिला 100 रुपये देना चाहती है, जबकि ऑटो वाला 200 रुपये मांग रहा है। बीच में एक दूसरी महिला हस्तक्षेप करती है, लेकिन महिला साफ कहती है कि मामला उनका निजी है।

सोशल मीडिया पर हर दिन हंसने वाले कई वीडियो वायरल होते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला और ऑटो वाले को दिखाया गया है। जिसमें किराया को लेकर दोनों में बहस हो रही है। ऑटो वाला 200 रुपये मांगता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं पर महिला उसे बता रही है कि उसका 200 रुपये नहीं बल्कि 100 रुपये ही हुआ है। वीडियो कि शुरुआत कुछ यूं होती, जिसमें महिला पूछती है कि कितना हुआ? ऑटो ड्राइवर कहता है 200 रुपये मैडम। जिसके बाद महिला 100 रुपये पकड़ा कर जा ही रही होती है। इतने में ऑटो वाला टोकते हुए कहता है कि 200 रुपये हुआ, आप 100 रुपये दे रहे हैं।

Funny auto rickshaw video

ऑटो रिक्शा के लिए महिला ने बना दिया नया नियम!(Instagram)

ऑटो वाले और महिला के बीच किराया को लेकर हुई ये बातचीत

दोनों की बातचीत चल ही रही होती है कि इतने में सड़क से गुजर रही दूसरी महिला भी वहां आ जाती है। जिसके बाद यह महिला उससे पूछती है कि क्या हुआ? फिर यह महिला कहती है कि हमारा आपस का मामला है। जिसके बाद वह दूसरी महिला वहां से चली जाती है। फिर यह महिला ऑटो वाले से सवाल करते हुए पूछती है क्या 200? मीटर-फीटर नहीं है, तुम भी बैठ के आए मैं भी बैठ के आई तो 100 तुम्हारा और 100 हमारा।

End of Feed