Viral Post: इस दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग बेहद ही ईमानदार होते हैं, तो कुछ लोग काफी चालाक होते हैं। इतना ही नहीं अच्छे काम करने वालों की हमेशा तारीफ होती है, जबकि बुरे काम करने वालों की आलोचना होती है। सबसे बड़ी बात ये है कि हर तरह के लोग आपको अपने आस-पास देखने को मिल जाएंगे। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो ऐसा काम कर देते हैं, जिनकी तारीफ पूरी दुनिया करती है। इस वायरल पोस्ट (Today Viral Post) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। एक फल विक्रेता ने ग्राहक के साथ जो किया उसने सबका दिल जीत लिया और अब लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फल वाले ने जीता लोगों का दिल
ये भी पढ़ें - Ajab Gajab: शादी से ठीक दो दिन पहले कोमा से जागी दुल्हन, फिर खुला ऐसा राज जिसने सबके होश उड़ा दिए
ये भी पढ़ें - VIDEO: अंडमान निकोबार में समुद्र के अंदर बनाया गया विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड, हर भारतीय करेगा गर्व
पुणे में एक फल बेचने वाली की ईमानदारी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग फल खरीदने के लिए साथ गए थे। सड़क किनारे उन्होंने एक फल विक्रेता से तीन केले खरीदे, जिसकी कीमत 15 रुपए थी। वहीं, जो लोग फल खरीद रहे थे वो आपस में बात करने में काफी व्यस्त थे और जल्दबाजी में 15 रुपए की जगह 1515 रुपए ऑनलाइन पेमेंट करके आगे बढ़ गए। जैसे ही फल वाले के पास पैसा आया है, उसने तुरंत चिल्लाकर उनलोगों को रोकने लगा। सड़क पर शोर के कारण उन तक आवाज नहीं पहुंची तो फल विक्रेता दौड़कर उनके पास पहुंचा औऱ QR कोड देने के लिए कहा। फलवाले ने तुरंत 1500 रुपए वापस कर दिए। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह भी दी। देखें पोस्ट...
फलवाले ने जीता लोगों का दिल
यूजर ने खुद इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इतना ही नहीं उसने फलवाले की काफी तारीफ भी की। एक्स पर इस पोस्ट को '@Rushu_Tushu' नाम के पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट को 6 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। इतना ही नहीं फलवाले की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
