शादी में बारातियों संग विदेशी का डांस वायरल, ढोल की धुन पर दिखा देसी अंदाज

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2023, 02:37 PM IST

देश में इन दिनों शादियों का सीजन जोरों से चल रहा है। शादी की बात हो और डांस का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियों में जितना महत्वपूर्ण खाना-पीना होता है उतना ही डांस भी होता है।

देश में इन दिनों शादियों का सीजन जोरों से चल रहा है। शादी की बात हो और डांस का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शादियों में जितना महत्वपूर्ण खाना-पीना होता है उतना ही डांस भी होता है। शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर कई तरह के डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ जिसमें बारातियों संग डांस कर रहे एक विदेशी ने सुर्खियां बटोर ली है।

Foreigner dance video viral

शादी में बरातियों संग विदेशी का डांस वायरल(Source:Instagram)

ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी है। वहीं बारातियों के डांस की बात हो और नागिन डांस ना हो, तो फिर शादी अधूरी सी लगती है। बारात में हर कोई ढोल की धुन पर थिरकने लगता है। चाहे घर वाले हों या फिर बाहर वाले ढोल की धुन सुन खुद को रोक पाना काफी मुश्किल होता है। इसी कड़ी में कुछ ऐसा ही नजारा एक शादी में देखने को मिला जहां एक विदेशी ने अपने देसी डांस अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है।

End of Feed