Viral Video: बिन बुलाए भारतीय शादी में घुसा विदेशी, इंडियन मेहमानों का प्यार देख स्टेज पर चिल्लाया- 'भारत माता की जय'

Viral Video: मोरक्को के ट्रैवल ब्लॉगर याह्या खद्दीर भारत घूमने आए थे और पगड़ी पहने ई-रिक्शा से जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क किनारे शादी का चमकता पंडाल दिखा और वे बिना किसी इनविटेशन के अंदर घुस गए। भारतीय मेहमानों ने विदेशी मेहमान का कोई अनजान व्यक्ति समझकर विरोध करने के बजाय ढोल की थाप और गानों पर गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।

Viral Video: 'अतिथि देवो भव' भारत की यह परंपरा केवल किताबों या कहावतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की हर गली और मोहल्ले में जीवंत है। इसका ताजा और सबसे बेहतरीन उदाहरण तब देखने को मिला जब उत्तर अफ्रीका के देश मोरक्को से आया एक विदेशी पर्यटक भारत की एक शादी में 'बिन बुलाए मेहमान' बनकर दाखिल हो गया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, मोरक्को के रहने वाले लोकप्रिय ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर याह्या खद्दीर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। याह्या एकदम भारतीय दूल्हे के गेटअप यानी शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहने ई-रिक्शा में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी नजर एक रंग-बिरंगे और चमकते हुए भारतीय शादी के पंडाल पर पड़ी, वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत बैटरी रिक्शा रुकवाया और सीधे पंडाल के भीतर दाखिल हो गए।

viral video

विदेशी का भारतीय शादी में धमाल (तस्वीर साभार- @yahyakhaddir)

End of Feed