VIDEO: मुफ्त के चक्कर में सेहत से खिलवाड़! कूड़े में मिली एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी, लूटने को उमड़ी भीड़

मुफ्त में मिलने वाली हर चीज लेने लायक नहीं होती, लेकिन लोगों से लालच क्या ना करवा दे। सोशल मीडिया पर इसी बात को सही साबित करता एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हो गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी कूड़े के डंपिंग यार्ड से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बीनने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई है। वीडियो में बच्चे और बड़े कूड़े के ढेर से चॉकलेट और टॉफियों के पैकेट्स उठाते और उन्हें थैलों व बोरियों में भरते नजर आ रहे हैं।

Expired Chocolate toffee loot in kanpur Viral Video

कूड़े के ढेर से चॉकलेट्स और टॉफियों के पैकेट्स लूटते लोग (X/@Mariyam_MBD)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कानपुर की बताई जा रही है यह घटना

इस को सोशल मीडिया (Social Media) के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इसे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @Mariyam_MBD नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है। वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में घटना की थोड़ी सी जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया की है। जहां किसी कंपनी या व्यापारी का एक्सपायर्ड स्टॉक फेंका गया था। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, कई लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां चॉकलेट और टॉफियां लूटने की होड़ लग गई।

End of Feed