कागज की नाव की तरह बह गया आलीशान महल, बाढ़ का ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2025, 08:03 PM IST

Viral Video Today: रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में देखेंगे कि बाढ़ इतना खतरनाक रूप ले चुकी थी कि इसमें एक आलीशान महल भी किसी कागज की नाव की तरह बह गया। वायरल वीडियो अमेरिका में दक्षिणी न्यू मेक्सिको का बताया गया है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक आलीशान महल किसी कागज की नाव की तरह बह गया। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो अमेरिका में दक्षिणी न्यू मेक्सिको का बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना बीते मंगलवार की है, जहां तीन लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

Viral Video

अमेरिका में आई बाढ़ का ये वीडियो किसी के भी होश उड़ा देगा। (Instagram/people)

बाढ़ में बह गया आलीशान महल

वायरल वीडियो में देखेंगे कि बारिश के साथ आई बाढ़ इतनी खतरनाक है कि सड़क किसी नहर में तब्दील हो गई। इसमें पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। बाढ़ इतना खतरनाक रूप ले चुकी थी कि इसमें आलीशान महल भी किसी कागज की तरह पानी में बहता हुआ नजर आता है। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर people नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

End of Feed