गुरुजी से नहीं फहरा झंडा तो पोल पर चढ़कर बच्चे ने लहराया तिरंगा, लोगों ने छात्र को 2 लड्डू एक्स्ट्रा देने की कर दी मांग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान तिरंगा पोल पर ही फंसा रह गया, जिसके बाद एक छात्र उस पोल पर चढ़ा और फंसे हुए तिरंगे को लहरा दिया।

हाल में ही देश ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इसी बीच जगह-जगह से 26 जनवरी के जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगे। हाल में एक स्कूल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है, जहां स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान झंडा पोल पर ही अटक गया। स्कूल के टीचर्स ने झंडे को फहराने की लाख कोशिश की लेकिन झंडा पोल पर ही फंसा रह गया। ऐसे में स्कूल का ही एक छात्र बाहर निकलकर आया और तिरंगे को फहराने के लिए पोल पर चढ़ गया। वायरल वीडियो में छात्र को पोल पर चढ़कर तिरंगे को लहराते हुए देखा जा सकता है।

पोल पर चढ़कर झंडा फहराता बच्चा

पोल पर चढ़कर झंडा फहराता बच्चा (X/@HasnaZaruriHai)

पोल पर चढ़कर लहराया तिरंगा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर झंडे को फहराने की तमाम कोशिशें करते हुए थक चुके हैं। इसके बावजूद भी जब झंडा नहीं फहरा तो स्कूल का ही एक छात्र तिरंगे को लहराने के लिए उस लोहे के खंभे पर चढ़ गया और सबसे ऊपर पहुंचकर उसने फंसे हुए तिरंगे को लहरा दिया। तिरंगा फहरते ही पुष्प वर्षा होती है और भारत का ध्वज हवा में लहराने लगता है। तिरंगे को फहराने के बाद छात्र वापस पोल से नीचे उतर जाता है।

End of Feed