शेर ने दबोच रखा था भैंसे का पैर, दोस्त को बचाने उमड़ पड़ा पूरा झुंड, खेल पलटते देख दुम दबाकर भागा जंगल का राजा

एक अकेले भैंसे को पानी पीते देख शेर उस पर हमला कर देता है और उसे अपने पंजों से दबोच लेता है, लेकिन अगले ही पल इस जंग में एक ट्विस्ट आता है और जंगल के राजा शेर को खुद की जान बचाने के लिए दुम दबाकर भागना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर जंगल की दुनिया का कोई ना कोई वीडियो हर दिन धूम मचाता है, जिसमें जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो आग की तरह फैलते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही धांसू वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ रोमांच से भरपूर है, बल्कि हमें जीवन का एक जरूरी पाठ भी पढ़ाता है। वीडियो में हमें सबक ये मिलता है कि एकता में ही ताकत है। वायरल हो रहा यह वीडियो शेर और भैंसों का है, जहां जंगल का राजा एक अकेले भैंसे पर हमला करता है। लेकिन अपने दोस्त को मुसीबत में फंसा देख भैंसों के झुंड की एंट्री होती है और यहीं से सबकुछ पलट जाता है। अंत में आखिरकार शेर को दुम दबाकर भागना पड़ता है।

Lion Attacked on a buffalo

भैंसे पर शेर ने किया हमला (Instagram/@jadisafaris)

भैंसे पर टूट पड़ा शेर

वीडियो की शुरुआत बेहद डरावने नजार के साथ होती है, जहां आप देख सकते हैं कि जंगल में नदी किनारे एक अकेले भैंसे को पानी पीते देख शेर उस पर टूट पड़ता है। वह अपने मजबूत पंजों से भैंस को जकड़ लेता है और अपने नुकीले दांतों से उसके एक पैर को पकड़ लेता है। शेर पूरी ताकत के साथ उस पर हमला करने की कोशिश करता है। भैंसा छटपटाता है; खुद को बचाने के लिए वह खूब संघर्ष करता है, लेकिन शेर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि भैंसा का बच पाना लगभग नामुमकीन लगता है। लेकिन तभी इस वीडियो में ट्विस्ट आता है। दूर से धूल का गुबार उड़ता हुआ दिखता है। अपने साथी को मुसीबत में देख भैंसों का एक पूरा झुंड, सींग ताने, एकजुट होकर दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचता है और बिना देर किए बिल्कुल निडरता से शेर पर टूट पड़ता है।

End of Feed