CM की सुरक्षा में तैनात 'सुपरमॉम'! गोद में मासूम को लिए बिना डिगे ड्यूटी निभाती दिखी बिहार पुलिस की जवान

Viral Video: बिहार के रोहतास में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला सिपाही एक तरफ खाकी का कड़ा फर्ज निभा रही थीं, वहीं दूसरी तरफ अपने मासूम बच्चे को गोद में थामकर एक मां की जिम्मेदारी भी पूरी कर रही थीं।

Viral Video: कहते हैं कि मां से बड़ा योद्धा इस दुनिया में कोई नहीं होता। जब जिम्मेदारी देश और राज्य के वीआईपी सुरक्षा की हो, तो अनुशासन में जरा सी चूक की गुंजाइश नहीं होती। लेकिन, बिहार के रोहतास (Rohtas Video) जिले से आई एक तस्वीर ने साबित कर दिया कि एक महिला जब ठान ले, तो वह एक साथ दो सबसे कठिन भूमिकाएं बखूबी निभा सकती है। सासाराम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी वीआईपी ड्यूटी के बीच एक महिला कांस्टेबल की तस्वीर और वीडियो कैमरे में कैद हुई, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई।

End of Feed