Viral Video: भारत में मेहमानों के लिए एक चीज का सबसे इस्तेमाल होता है, वो है अतिथि देवो भव:। मतलब ये हुआ है कि मेहमान भगवान के रूप होते हैं। लिहाजा, यहां अतिथियों का काफी आदर-सत्कार किया जाता है। कुछ लोग तो अतिथि की सेवा में अपना सब कुछ झोंक देते हैं। इतना ही नहीं अतिथि की सेवा में लोग कसर भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) भी देखे होंगे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
महिला सिपाही ने जीता दिल
ये भी पढ़ें - Video: 76 साल की उम्र में लगाया भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंप, छलांग से पहले किया ऐसा डांस कि जीत लिया सबका दिल
महिला सिपाही ने जीता दिल
वीडियो देख जरूर आप भी कहेंगे- ये होता है असली अतिथि की सेवा। जिसने भी इस नजारे को देखा उसका दिल बाग-बाग हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं महिला सिपाही की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
