समुद्र के बीच पिता-पुत्र की यादगार मुलाकात, अलग-अलग जहाजों पर थे सवार, VIDEO देख इमोशनल हुए लोग

समुद्र के बीच अलग-अलग जहाजों पर सवार पिता-पुत्र अचानक आमने-सामने आ गए। रुशील सरन ने इस यादगार पल का VIDEO शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

समुद्र की लहरों के बीच जब दो जहाज एक-दूसरे के करीब आए, तो वहां मौजूद एक नाविक के लिए यह पल जिंदगी की सबसे खास याद बन गया। दरअसल, दोनों जहाजों पर सवार लोग कोई अजनबी नहीं, बल्कि पिता और पुत्र थे। अलग-अलग दिशाओं में सफर कर रहे इन दोनों की अचानक समुद्र के बीच मुलाकात हो गई। इस अनोखे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

father son meet at sea viral video

पिता-पुत्र की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@rusheel_saran)

अलग-अलग जहाजों पर सवार थे पिता-पुत्र

यह कहानी भारतीय नाविक रुशील सरन (Rusheel Saran) और उनके पिता की है। दोनों समुद्र में अलग-अलग जहाजों पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। रुशील का जहाज उत्तर दिशा की ओर जा रहा था, जबकि उनके पिता का जहाज दक्षिण दिशा की ओर यात्रा कर रहा था। दोनों की मुलाकात पहले से तय नहीं थी। वे अपने-अपने सफर पर थे और समुद्र की विशालता के बीच अचानक उनके रास्ते एक-दूसरे के करीब आ गए। रुशील ने जब सामने से आ रहे जहाज को देखा और उसके विवरण की जांच की, तो उन्हें पता चला कि वह जहाज उनके पिता का है।

End of Feed